सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में साइबर सुरक्षा को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के विशेष प्रयास*




*प्रदेश के हर जिले में साइबर थाना खोलने हेतु पुलिस की साइबर शाखा से प्रस्ताव मांगा गया*

*राज्य स्तर पर गठित होगी संयुक्त साइबर कॉर्डिनेशन टीम*

*साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता व सुरक्षा के सम्बंध में और अघिक जन-जागरूकता विकसित की जायेगी*

*5-जी तकनीक के दृष्टिगत डाटा सिक्योरिटी आदि चुनौतियों का अध्ययन कर उससे निपटने के लिए होगे जरूरी प्रयास*

*मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही के लिए पाक्सो कोर्ट्स को भी साइबर अपराधों हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में नामित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी*
                                            *लखनऊः 02 नवम्बर, 2022*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन क्रम में साइबर सुरक्षा को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, गृह श्री संजय प्रसाद की अध्यक्षता में आज लोकभवन स्थित सभा कक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में गृह व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। 
प्रमुख सचिव, गृह श्री संजय प्रसाद ने अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम को निर्देशित किया है कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में साइबर थाने खोले जाने व उसके लिए जरूरी स्टाफ, उपकरण आदि की व्यवस्था किये जाने के सम्बंध में एक विस्तृत प्रस्ताव तत्काल शासन को प्रस्तुत किया जाये। 
 साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य स्तर पर इस संबंध में संयुक्त साइबर कॉर्डिनेशन टीम गठन किये जाने पर विचार किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अलावा साइबर विशेषज्ञों को भी शामिल किया जायेगा। साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता व सुरक्षा के सम्बंध में जन-जागरूकता विकसित किये जाने के लिए विभिन्न स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं आदि में साइबर जागरूकता दिवस भी मनाये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया तथा इसकी रूपरेखा बनाकर शासन को शीघ्र प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये है।  
5-जी तकनीक के दृष्टिगत प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों यथा बैंक, रेलवे, मेट्रो, पावर सेक्टर व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में डाटा सिक्योरिटी की चुनौतियों का अध्ययन कर उससे निपटने के लिए जरूरी प्रयासों के संबंध में भी शासन द्वारा पुलिस विभाग से रिपोर्ट मांगी गयी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर व अन्य साइबर विशेषज्ञों से भी समन्वय स्थापित किया जायेगा। 
साइबर अपराध के मामलों में भी प्रभावी कार्यवाही के लिए पाक्सो कोर्ट्स को भी साइबर अपराधों हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में नामित कराये जाने के संबंध में भी शासन द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बैठक में भारत सरकार द्वारा अपनाये जाने वाले साइबर सुरक्षा उपायों को भी राज्य सरकार द्वारा अपनाये जाने के सम्बंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति पुलिस कर्मियों को नई-नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिये जाने तथा साइबर फारेंसिक लैब की स्थापना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश में नवनिर्मित होने वाले फारेंसिक साइन्स इन्स्टीट्यूट में आगामी शैक्षणिक सत्र से डिप्लोमा व अन्य कोर्सेस को चालू किये जाने के संबंध में भी अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में अन्य अग्रिम कार्यवाही शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये गये। 

बैठक में सचिव गृह श्री तरूण गाबा, अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम श्री सुभाष चन्द, अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी शाखा, श्री मोहित अग्रवाल, एडीजी रेलवे, श्री पीयूष आनन्द के अलावा आईटी यूपीपीसीएल आदि विभागों के वरिष्ठ  अधिकारीगण उपस्थित थे।

---------
संपर्क- प्रभात श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं ...

21 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का होगा आयोजन

21 अक्टूबर 2022 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 4 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन  9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विभाग द्वारा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनियाँ सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि0,  नोयडा, मिता इण्डिया प्रा0 लि0, गाजियाबाद एवं पी0 जी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट लि0, अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी जिसमें मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थ...