सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मण्डलीय रबी उत्पादकता समीक्षा गोष्ठी का शुभारम्भ किया

कृषि क्षेत्र में जितना पोटेंशियल उ0प्र0 में है उसे तिगुना बढ़ाया जा सकता: मुख्यमंत्री अन्नदाता किसान जितने भी क्रय केन्द्र की मांग करें आसानी से वहां पर क्रय केन्द्र उपलब्ध करवायें और उनकी उपज को क्रय किया जाये प्रदेश के अन्दर किसान जितना भी धान, बाजरा, मक्का को क्रय केन्द्रों पर लेकर आयेगा उन सबका क्रय किया जाये, न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ डी0बी0टी0 के माध्यम से किसानों के खाते में दिया जायेगा आधुनिक जानकारी और तकनीक का उपयोग करते हुए लागत को कम और उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है गो-आधारित खेती के बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे उ0प्र0 अपनी कुल 12 फीसदी भूमि से देश के खाद्यान्न उत्पादन का 20 फीसदी उत्पादन करता है  गेहंू    उत्पादन में उ0प्र0 प्रथम स्थान पर, रबी की अन्य फसलों मंे उ0प्र0 की बड़ी भूमिका प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से विगत 05 वर्षाें में 21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान की गयी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से देवीपाटन, बस्ती और गोरखपुर मण्डल कमिश्नरी के 09 जनपद जुड़े प्रदेश सरकार विगत साढ़े पांच वर्षाें के...

*मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में साइबर सुरक्षा को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के विशेष प्रयास*

*प्रदेश के हर जिले में साइबर थाना खोलने हेतु पुलिस की साइबर शाखा से प्रस्ताव मांगा गया* *राज्य स्तर पर गठित होगी संयुक्त साइबर कॉर्डिनेशन टीम* *साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता व सुरक्षा के सम्बंध में और अघिक जन-जागरूकता विकसित की जायेगी* *5-जी तकनीक के दृष्टिगत डाटा सिक्योरिटी आदि चुनौतियों का अध्ययन कर उससे निपटने के लिए होगे जरूरी प्रयास* *मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही के लिए पाक्सो कोर्ट्स को भी साइबर अपराधों हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में नामित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी*                                             *लखनऊः 02 नवम्बर, 2022* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन क्रम में साइबर सुरक्षा को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, गृह श्री संजय प्रसाद की अध्यक्षता में आज लोकभवन स्थित सभा कक्ष में एक उच्चस्तरीय बै...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उ0प्र0 में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं परिवहन व्यवस्था के विकास से संबंधित बैठक आयोजित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं परिवहन व्यवस्था के विकास से संबंधित बैठक आयोजित की गई।       अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि महाकुंभ से पहले प्रयागराज रिंग रोड व बाई-पास के कार्य को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-24बी के रायबरेली-प्रयागराज सेक्शन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सं-330 के प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या का कार्य अत्यधिक ट्रैफिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र होने के कारण आगामी महाकुंभ से पूर्व पूर्ण करा दिया जाये।        उन्होंने कहा कि फाफामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नए 6 लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। कुम्भ के दृष्टिगत प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे का सुदृढ़ीकरण होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिये इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण का कार्य एन0एच0ए0आई0 द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये।        बैठक में बताया गया कि वाराणसी मार्ग में अंदावा से लेकर हंडिया तक लगभग ...

मुख्यमंत्री ने के0जी0एम0यू0 में थोरेसिक सर्जरी विभाग व वैस्कुलर सर्जरी विभाग एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में एशिया की प्रथम ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का लोकार्पण किया

थोरेसिक सर्जरी विभाग व वैस्कुलर सर्जरी विभाग की स्थापना एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का प्रारम्भ एक नया प्रयास,  यह सभी ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट हेतु महत्वपूर्ण साबित होंगे: मुख्यमंत्री प्रत्येक फैकल्टी मेम्बर व विभाग रिसर्च पेपर व पब्लिकेशन को दिन-प्रतिदिन  की गतिविधि का हिस्सा बनाए, जिससे किए जाने वाले शोध  कार्यों को पेटेण्ट की ओर अग्रसर किया जा सके प्रदेश सरकार सदैव के0जी0एम0यू0 की नित नयी प्रगति के साथ खड़ी चिकित्सकों की पुरातन व वर्तमान पीढ़ी के0जी0एम0यू0  के साथ अपना नाम जोड़ने पर गर्व की अनुभूति करती है  के0जी0एम0यू0, आर0एम0एल0आई0एम0एस0 व एस0जी0पी0जी0आई0  जैसी संस्थाओं को सुपर स्पेशियलिटी की दिशा में बढ़ना चाहिए  टेली कंसल्टेशन से जुड़ने और लोगों को इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता प्रदेश सरकार ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में तेजी से अग्रसर मेडिकल साइंस आज बहुत आगे बढ़ चुकी,  हमें समयानुरूप चलने की आदत डालनी पड़ेगी  एक बीज का वृक्ष बन जाना उसकी उन्नति, लेकिन एक बीज का नष्ट हो जाना यह उसकी अवनति, हम जिस सेवा स...

मुख्यमंत्री हरियाणा के सूरजकुण्ड में गृह मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय चिन्तन शिविर में सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को गृह मंत्री, भारत सरकार के मार्गदर्शन में यह चिन्तन शिविर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व तथा केन्द्रीय गृह मंत्री जी के मार्गदर्शन में वर्तमान राज्य सरकार उ0प्र0 की कानून व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई विगत 05 वर्षाें में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस बल में 04 आयामों-भर्ती व प्रशिक्षण, पुलिस बल का आधुनिकीकरण, अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि तथा वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में तेजी से कार्य किये गये पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर 01 लाख 50 हजार 231 भर्ती, नवचयनित पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग की क्षमता में तीन गुना विस्तार पुलिस बल को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बजट में उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2017-18 में 02 करोड़ 81 लाख 82 हजार रु0 तथा वर्ष 2021-22 में 131 करोड़ 79 लाख रु0 पुलिस आधुनिकीकरण हेतु आवंटित पुलिस सुदृढ़ीकरण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के उद्देश्य से सरकार द्वारा ...

प्रधानमंत्री कल 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे, मुख्यमंत्री आयोजन में सम्मिलित होंगे

इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा प्रधानमंत्री भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करंेगे प्रधानमंत्री श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक  राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे लखनऊ: 22 अक्टूबर, 2022 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री जी सर्वप्रथम भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करंेगे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री जी श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे। प्रधानमंत्री जी राम जी पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे। तदोपरान्त वह नया घाट पर आयोजित ग्रीन एण्ड डिजिटल फायरवकर््स का अवलोकन करेंगे।  प्रधानमंत्री जी के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री जी राम कथा पार्क में शोभा यात्रा का ...

Proud moment for UP

Proud moment for UP. Getting PMAY AWARD FOR BEST IMPLEMENTATION BY Hon. Priminister, Hon. Minister MOHUA and MoS MOHUA st RAJKOT TODAY. 6 years of relentless work in GOI looking after the scheme and now in UP steering it as PS has been a fulfilling experience of being in Service. All along being guided , assisted and motivated by Our Chief Secretary and earlier as Secretary MoHUA. I’m ably assisted by a committed and decisive Mission Director YESHU RASTOGI and Reebha John AMD. Must say that the team UP has done a marvellous work in the scheme implementation along with the Millions of beneficiaries. The state SUDA , district admin and PO along with agencies have made this day possible. The leadership and vision of Hon Chief Minister makes us believe in achieving the impossible . Our Minister AK sharma has been a positive motivator in this effort . I’d also like to specifically also thank the seniors Manoj Singh APC , Deepak and Rajneesh Dube Sir and the Mission Directors who’ve moved on...

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं ...

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री किसानसम्मान सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया, मुख्यमंत्रीवर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई0ए0आर0आई), नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।   इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ‘पी0एम0 किसान’ की 12वीं किस्त के रूप में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पात्र किसानों के बैंक खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तांतरित की। इससे देश के 08 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने भारतीय जन उर्वरक परियोजना ‘एक राष्ट्र एक उर्वरक परियोजना’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने देश में स्थापित 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों में से 66 केन्द्र प्रदेश में स्थापित हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव व प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित ह...

मुख्यमंत्री ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सतत संवाद और सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग से हाल के वर्षों में प्रदेश में सभी पर्व व त्योहार शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो रहे हैं। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा, दशहरा और श्रावणी मेले सहित ईद, बक़रीद, बरावफ़ात, मुहर्रम आदि पर्वों पर प्रदेश में सुखद माहौल रहा। उन्होंने कहा कि बेहतर टीमवर्क और जनसहयोग का यह क्रम सतत जारी रखा जाए। आगामी पर्व और त्योहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आया जाए। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता बरती जाए। मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के सुचारु आयोजन, अतिवृष्टि के बीच राहत कार्यों को तेज करने, आम जन को स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता आदि महत्वपूर्ण विषयों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन-प्रशासन के अधिकारियों को ...

मंत्री कपिल देव अग्रवाल जनपद सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों से संवाद एवं राहत सामग्री का करेंगे वितरण

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल कल 17 अक्टूबर 2022 को जनपद लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक जनपद सीतापुर के ग्राम–गोलो कोडर(जैतहिया) में स्थलीय निरीक्षण एवं मारूबेहड़- बाढ़ चौकी में बाढ़ पीड़ितों से संवाद एवं राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद अपराह्न 01:30 बजे से अपराह्न 02:30 बजे तक  के निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, बिसवाँ, सीतापुर में बाढ़ संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद अपराह्न में लखनऊ आयेंगे।

उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 के परिप्रेक्ष्य में निवेशकों के साथ यूपीनेडा के प्रशिक्षण केन्द्र में मीट का आयोजन

निवेशक प्रदेश 11 जनपदों में कम्प्रेस्ड बायोगैस लगाने के इच्छुक प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बायोमॉस उपलब्ध, इस क्षेत्र में इकाई लगाने वाले निवेशकों को मिलेगी सुविधाएं -निदेशक यूपीनेडा श्री अनुपम शुक्ला लखनऊ: 15 अक्टूबर, 2022 उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 के संदर्भ में आज 15 अक्टूबर 2022 को सम्भावित निवेशकों के साथयूपीनेडा के प्रशिक्षण केन्द्र देवा रोड, चिनहट पर ‘‘मीट’’ का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों, कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी), बायो डीज़ल, बायो पैलेट के निवेशकों के साथ विभिन्न जनपदों के एफ.पी.ओ., बैंकों के प्रतिनिधि, तकनीकी प्रदाता एवं यूपीनेडा के अधिकारियों सहित लगभग 350 लोगों ने प्रतिभाग किया। ‘‘मीट’’ का प्रारम्भ निदेशक, यूपीनेडा श्री अनुपम शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नई जैव ऊर्जा नीति के अंतर्गत बायोमॉस, बायो डीजल के क्षेत्र में इकाई लगाने वाले निवेशकों को फायदा होगा। किसानों की आमदनी एवं रोजगार बढ़ेगा। साथ ही प्रदेश में प्रदूषण की समस्या में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि इकाई लगाने के लिए प्रदेश में प्रचुर म...

राजस्थान के उदयपुर में 14-15 अक्टूबर को दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन हुआ

राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन 14-15 अक्टूबर, 2022 को हुआ। इस सम्मेलन में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए देश की ऊर्जा योजनाओं एवं परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही वर्तमान विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत संरचना को व्यवस्थित बनाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर भी मंथन हुआ। इस आयोजन में देश के कई राज्यों के ऊर्जा मंत्री एवं भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री, ऊर्जा सचिव एवं राज्यों तथा भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा भी इसमें सम्मिलित हुए। ए0के0 शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की माँग ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस गर्मी में बढ़ी हुई माँग को भारत सरकार की सहायता से कोयला ज्यादा खपत करके पूरा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नवीन ऊर्जा के लिए बायो फ्यूल नीति बनाई गयी है। नई सोलर पॉलिसी भी बनायी गयी है। प्रदेश की बढ़ती हुई ऊर्जा जरूरतों को सभी प्रकार के संसाधनों से पूरा करना है। उन्होंने बताया क...

पर्यटन मंत्री रविवार को फिरोजाबाद में आमजनता की शिकायतों की सुनवाई करेंगे

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कल 16 अक्टूबर, 2022 को पूर्वान्ह 10 से 01ः00 बजे तक जनपद फिरोजाबाद में सिरसागंज स्थित कैम्प कार्यालय में आमजनता की समस्याओं की सुनवाई करके स्थानीय जिला प्रशासन को समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित करेंगे। इस सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा नामित नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।   मंत्री  के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 01ः15 बजे गोल्डन हीरो एजेन्सी बस स्टैण्ड के पास शिकोहाबाद में हीरो शोरूम का उद्घाटन भी  मंत्री  द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन  राघवेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू द्वारा किया गया है। इसके उपरान्त पर्यटन मंत्री अपरान्ह 02ः00 बजे अपने निजी आवास सिरसागंज फिरोजाबाद वापस आयेेंगे।

आईटीआई अनुदेशकों को ओडीओपी के अन्तर्गत किया गया प्रशिक्षित

प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ में प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आये हुये अनुदेशकों को एक जनपद एक उत्पाद (ओ०डी०ओ०पी०) के अन्तर्गत एक शार्ट टर्म प्रशिक्षण  प्रदान किया गया। ये प्रशिक्षण 10 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक  दिया गया।  प्रशिक्षण समापन के अवसर पर  नीरज श्रीवास्तव, अपर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ,  मानपाल सिंह, अपर निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ,  सत्यकान्त, संयुक्त निदेशक, व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद,  डी० के० सिंह, निदेशक (प्राविधिक), प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज लखनऊ द्वारा समस्त अनुदेशकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने 12वीं उ0प्र0 डाक टिकट प्रदर्शनी-‘यूफ़िलेक्स-2022’ का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा है कि कहा कि डाक विभाग ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों के साथ डाक टिकटों के संग्रह को रुचि का क्षेत्र बना दिया है। इसके माध्यम से डाक विभाग ने वर्तमान को अतीत से जोड़ने का बेहतर प्रयास किया है। डाक टिकटों का संग्रह अनेक रचनात्मक गतिविधियों से हमें जोड़ता है।          मुख्यमंत्री  आज यहां ललित कला अकादमी में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमण्डल द्वारा आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी ‘यूफ़िलेक्स-2022’ का उद्घाटन करने के उपरान्त समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ‘श्रीराम वन गमन पथ-विशेष आवरण व विरूपण’ का विमोचन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में श्रीराम वन गमन पथ पर स्थित 14 स्थानों के मानचित्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जी ने ‘डिफनेटिव स्टाम्प-थीमेटिक पैकेट’ का विमोचन भी किया।            मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उन्होंने यहां जिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है, उसमें 300 से अधिक फ्रेम्स लगे हुए हैं। प्रदर्शनी मे...

कानपुर नगर वासियों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 के लोगो एवं वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया

कानपुर नगर वासियों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 के लोगो एवं वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। इसी तर्ज पर जनपदों के विकास की रूपरेखा लोगों का सुझाव लेकर तैयार की जायेगी।       उक्त जानकारी देते हुये मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें मिलें, इसके लिये अभी से प्लानिंग के साथ कार्य करना जरूरी है। 25 वर्ष बाद 2047 में कानपुर नगर कैसा होगा, इस दिशा में कार्य कर रहा है। लोगों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से कानपुर नगरवासी कमियां बताने के साथ अपने बहुमूल्य़ सुझाव दे सकते हैं। अन्य जनपदों को भी इसी तर्ज पर कार्य करना होगा।           उन्होंने कहा कि पिछले पाँच सालों में उत्तर प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश के विकास के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी है। प्रधानमंत्री जी ने आगामी 25 सालों में देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह उसी विज़न की शुरुआत है। प्रधानमंत्री जी जो संकल्प लेते हैं वह सिद्ध करते हैं। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश ...

Energy Minister AK Sharma participated in the Conference of Power and New and Renewable Energy Ministers of States and Union Territories held in Udaipur.

   Discussion took place in the conference regarding meeting the country's energy needs in future.  Udaipur, Rajasthan, from today under the leadership of Union Energy, New and Renewable Minister Shri RK Singh, in relation to meeting the energy needs in the country in future, strengthening the existing power system, and doing better work on infrastructure, reducing line losses.  A two-day conference of Power and New and Renewable Energy Ministers of the States and Union Territories was held in  State Energy and Urban Development Minister Shri AK Sharma also participated in this conference.  The upcoming schemes related to energy of the Government of India were discussed in the conference.  Energy Minister Shri AK Sharma informed that detailed discussions were held regarding the energy needs of the Center as well as the states.  In the press conference held after the conference, he told that under the Saubhagya Yojana as per the wishes of the Prime...

पेराई सत्र 2022-23 के लिए जारी गन्ना सट्टा एवं आपूर्ति नीति में गन्ना किसानों के हितों का समावेश

प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त  संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ने के सट्टे एवं आपूर्ति नीति जारी कर दी गई हैं। गन्ना आपूर्ति नीति के आधार पर ही प्रदेश के गन्ना कृषकों को गन्ने की पर्चियों के निर्गमन सहित श्री भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना विकास विभाग द्वारा जारी सट्टा एवं आपूर्ति नीति में कृषक हितों के दृष्टिगत मुख्य रूप से भूमि क्रय-विक्रय के प्रकरणों में बेसिक कोटा हस्तान्तरण, ड्रिप विधि से सिंचाई करने वाले कृषकों को सट्टे में प्राथमिकत्ता सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके विधिक उत्तराधिकारियों को गन्ना आपूर्ति में प्राथमिकता, उत्तम गन्ना कृषकों को उपज बढोत्तरी हेतु निःशुल्क प्रार्थना पत्र देने की सुविधा एवं सट्टाधारक सदस्य कृषक की मृत्यु पेराई सत्र के दौरान होने पर सट्टा चालू रखे जाने सम्बन्धी प्राविधान प्रमुख हैं। इस वर्ष की आपूर्ति नीति में प्रति कृषक गन्ना सट्टे की सीमा सीमान्त कृषक (1 हेक्टेयर तक) के लिए अधिकतम 850 कु. लघु कृषक (2 हेक्टेयर तक) के लिये 1,700 कु. तथा सामान्य कृषक (5 हेक्टेयर तक) के लिये...

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने उदयपुर में आयोजित राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों के विद्युत और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया

देश में ऊर्जा जरूरतों को भविष्य में पूरा करने, वर्तमान विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, तथा आधारभूत संरचना पर बेहतर कार्य करने, लाइन हानियों को कम करने के संबंध में केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री श्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में आज से राजस्थान के उदयपुर में राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों के विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। सम्मेलन में भारत सरकार की ऊर्जा से संबंधित आने वाली योजनाओं पर चर्चा की गई। ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा ने बताया कि केन्द्र के साथ-साथ राज्यों की ऊर्जा जरूरतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन के पश्चात आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मंशानुरूप सौभाग्य योजना के तहत उ0प्र0 के सुदूर गांवों एवं मजरों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया। योगी सरकार ने प्रदेश के पिछले कार्यकाल में 1.21 लाख से अधिक मजरों का विद्युतीकरण किया गया तथा 1.47 करोड़ से अधिक घरों को कनेक्शन दिया गया। उन्होंने कहा है कि क...

प्रदेश के अनुसूचित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब किसानों को कम ब्याज दर पर 05 लाख रूपये तक उपलब्ध होगा ऋण

    उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 द्वारा प्रदेश के अनुसूचित वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब किसानों एवं उक्त वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, इससे अनुसूचित वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब लाभान्वित होंगे तथा उन्हें खेती एवं रोजगार में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कैबिनेट द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एन0बी0सी0एफ0डी0सी0) तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एन0एस0एफ0डी0सी0) के पक्ष में 200 करोड़ रूपये की शासकीय गारंटी का अनुमोदन दिया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  जेपीएस राठौर ने आज यहां बताया कि प्रदेश में पहली बार अनुसूचित वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के गरीब किसानों एवं उक्त वर्ग के लोगों को खेती एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, इसके साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य करने एवं लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लगभग 04 से 06 प्रतिशत की ब्याज दर पर अध...

गन्ना मंत्री द्वारा त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिल संचालन, घटतौली नियंत्रण, टी. डी. एस. वापसी एवं अनपेड गन्ना मूल्य भुगतान आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी

प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान, अन्तर गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिल संचालन, घटतौली नियंत्रण, टी.डी.एस. वापसी, अनपेड गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिलों की रिपेयर मेन्टीनेन्स, महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन / सीडलिंग उत्पादन तथा सहकारी गन्ना विकास समितियों में फार्म मशीनरी बैंकों की स्थापना संबंधी कार्यों से सम्बन्धित प्रगति की जानकारी लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे पर  मंत्री को विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पेराई सत्र 2020-21 का शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान सम्पन्न हो चुका है एवं पेराई सत्र 2021-22 का भी लगभग 90 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को कराया जा चुका है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल रु. 1,79,490 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान प्रदेश के किसानों को किया गया है। समीक्षा बैठक में मा....

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...