सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया


इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल

नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई

प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण

महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही

प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है

विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं जनपद के प्रति धारणा बदली

प्रधानमंत्री जी ने स्मार्ट सिटी मिशन के रूप में देश को एक नया विजन दिया, स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत प्रदेश के शहरों को विकसित किया जा रहा

अमृत योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 60 शहरों को विकसित किया जा रहा, स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत 07 अन्य नगर निगम शामिल किए गए, जिसमें गोरखपुर भी सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने फॉगिंग, छिड़काव एवं सफाई कार्य, डोर-टू-डोर कूड़ा कनेक्शन, पथ प्रकाश के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के कर्मियों को सम्मान पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, पी0एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

लखनऊ: 18 अक्टूबर, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रुपये की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इनमें नगर निगम की 6.09 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रुपये की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 63.03 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने फॉगिंग, छिड़काव एवं सफाई कार्य, डोर-टू-डोर कूड़ा कनेक्शन, पथ प्रकाश के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के कर्मियों को सम्मान पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, पी0एम0 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली के ठीक पहले नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे। इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई है। इन सभी वॉर्डों मेें पार्षद निधि की अवमुक्त धनराशि से कार्य चल रहा है। प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने एक व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही। जब अच्छे लोग चुने जाते हैं, तो विकास कार्यों को भी ईमानदारी के साथ हर एक जगह पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में गोरखपुर में सड़कों का चौड़ीकरण, जल निकासी की उचित व्यवस्था, कूड़ा प्रबन्धन को बेहतर करने का प्रयास, गोरखपुर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया। विश्वस्तरीय एम्स जैसे संस्थान गोरखपुर में खोले गये, बंद खाद कारखाना फिर से शुरू किया गया। रामगढ़ताल को फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन केन्द्र बनाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया, गोरखपुर में धर्मस्थलों का सौन्दर्यीकरण किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस गोरखपुर महानगर के गोड़धोईया नाले का कार्य जब पूरा हो जाएगा, तब एक बूंद भी पानी गोरखपुर महानगर में नहीं लगेगा। दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन विकास योजनाओं ने गोरखपुर को एक नई पहचान दी है। आज गोरखपुर में जो भी आता है, गोरखपुर की बदली हुई तस्वीर देखकर अभिभूत होता है। लेकिन जो कार्य हो रहे हैं, इसमें जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ आम जनमानस की सहभागिता होनी चाहिए। इन कार्यों को बनाये रखें उसे नुकसान न पहुंचायें और कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे गोरखपुर की छवि धूमिल हो। विकास कार्य बाधित होता हो, आम जनमानस को परेशानी होती हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चौराहों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा चौराहांे का सुन्दरीकरण हो रहा है। इन चौराहों को देखकर नये पन की अनुभूति होती है। आज जिन परियोजनाओं की सौगात जनपदवासियों को दी जा रही है, उनमें 80 वॉर्डों की लगभग सभी सड़कें आच्छादित होंगी। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है। साथ ही, जन भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। नगर निगम कूड़ा प्रबन्धन का कार्य करेगा, लेकिन नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घर का कूड़ा नाली के अन्दर या सड़क पर न फेंके। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि स्वच्छता का ध्यान रखें, नाली या सरकारी जमीन पर कब्जा न करें। स्ट्रीट लाइट को कोई नुकसान न पहुंचाएं और दिन में कहीं भी कोई लाइट अनावश्यक न जले, क्योंकि यह नुकसान सभी का है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं जनपद के प्रति धारणा बदली है। गोरखपुर में आज वह सब कुछ है, जो किसी एक नगर को चाहिए। उसको सम्भाल कर बनाए रखना पूरे महानगर की जिम्मेदारी बनती है। जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रत्येक तबके को जागरूक होकर इसके साथ जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि दीपावली में भीड़-भाड़ होगी। उस दौरान हम सबका दायित्व बनता है कि अपने-अपने वॉर्डों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाएं, जिससे कूड़े का एक तिनका भी न दिखाई दे। स्वच्छता पर ध्यान देना होगा, तभी हम बीमारी से बचकर पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्मार्ट सिटी मिशन के रूप में देश को एक नया विजन दिया है। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत प्रदेश के शहरों को विकसित किया जा रहा है। अमृत योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 60 शहरों को विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत 07 अन्य नगर निगम शामिल किए गए हैं, जिसमें गोरखपुर भी सम्मिलित है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
--

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...

21 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का होगा आयोजन

21 अक्टूबर 2022 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 4 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन  9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विभाग द्वारा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनियाँ सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि0,  नोयडा, मिता इण्डिया प्रा0 लि0, गाजियाबाद एवं पी0 जी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट लि0, अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी जिसमें मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थ...