सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री ने 12वीं उ0प्र0 डाक टिकट प्रदर्शनी-‘यूफ़िलेक्स-2022’ का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा है कि कहा कि डाक विभाग ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों के साथ डाक टिकटों के संग्रह को रुचि का क्षेत्र बना दिया है। इसके माध्यम से डाक विभाग ने वर्तमान को अतीत से जोड़ने का बेहतर प्रयास किया है। डाक टिकटों का संग्रह अनेक रचनात्मक गतिविधियों से हमें जोड़ता है।
         मुख्यमंत्री  आज यहां ललित कला अकादमी में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमण्डल द्वारा आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी ‘यूफ़िलेक्स-2022’ का उद्घाटन करने के उपरान्त समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ‘श्रीराम वन गमन पथ-विशेष आवरण व विरूपण’ का विमोचन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में श्रीराम वन गमन पथ पर स्थित 14 स्थानों के मानचित्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जी ने ‘डिफनेटिव स्टाम्प-थीमेटिक पैकेट’ का विमोचन भी किया।
           मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज उन्होंने यहां जिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है, उसमें 300 से अधिक फ्रेम्स लगे हुए हैं। प्रदर्शनी में आजादी के बाद से अब तक जारी हुए डाक टिकटों तथा स्पेशल कवर को देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह हमारा सौभाग्य है कि यहां भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के दौरान श्रीराम वन गमन पथ पर आधारित विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया गया है। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के उन 14 प्रमुख क्षेत्रों को देखने का अवसर प्राप्त होगा। यह एक संग्रह के साथ ही ज्ञानवर्धन व मनोरंजन का माध्यम भी है।
          मुख्यमंत्री  ने कहा कि डाक टिकटों का संग्रह एक समय लोगों का शौक हुआ करता था। डाक सेवाओं के बिना जीवन अधूरा समझा जाता था। सभी लोग किसी न किसी रूप में डाक सेवाओं से जुड़े थे। उस समय आवागमन के साधन सीमित थे। दूर संचार की सेवाएं नहीं थीं, अथवा न के बराबर थीं। उन स्थितियों में जीवन के समग्र विकास से जुड़ी तमाम चीजों का केन्द्र बिन्दु पोस्ट ऑफिस हुआ करता था। डाक घर सूचनाओं के आदान-प्रदान, मनी ऑर्डर के माध्यम से पैसे भेजने अथवा एक सामान्य परिवार की छोटी पूंजी को जमा करने के केन्द्र हुआ करते थे।
           मुख्यमंत्री  ने कहा कि डाक टिकटों का संग्रह उस समय की तकनीक से हमें जोड़ने के साथ ही उस समय पैसे की कीमत के बारे में भी ध्यान आकर्षित करता है। किसी विशिष्ट घटना या कार्यक्रम अथवा महापुरुष से सम्बन्धित जो डाक टिकट जारी होते हैं, वह इतिहास को समेटे रहते हैं। वह अनेक सूचनाएं प्रदान करते हैं, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धन के साथ संग्रहणीय होते हैं।
           मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक समृद्धशाली राज्य है। भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास काल में सर्वाधिक 12 वर्ष उन्होंने उत्तर प्रदेश में ही व्यतीत किये थे। प्रदेश का जनपद चित्रकूट इसका साक्षी है। उस समय साधन नहीं थे। इसलिए श्रीराम वन गमन मार्ग की दूरी बहुत ज्यादा लगती है। लेकिन आज साधन हैं। एक-एक स्थल इस बात के गवाह हैं कि भगवान श्रीराम किन मार्गाें के माध्यम से वन में गये थे तथा किस प्रकार उन्होंने उस समय के समाज को सुरक्षित माहौल देने का कार्य किया था।
            मुख्यमंत्री  ने कहा कि उन्हें अवगत कराया गया है कि आगामी 17 अक्टूबर को यहां भगवान बुद्ध से जुड़े हुए 06 प्रमुख स्थलों पर विशेष परिशिष्ट जारी किये जाएंगे। भगवान बुद्ध का राज परिवार कपिलवस्तु में निवास करता था। उन्होंने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ की धरती पर दिया था। भगवान बुद्ध ने सर्वाधिक चातुर्मास उत्तर प्रदेश मंे व्यतीत किये थे। उनकी महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर उत्तर प्रदेश में है। भगवान बुद्ध से जुड़े हुए कौशाम्बी तथा संकिसा भी प्रदेश में हैं। इन स्थानों पर देश और दुनिया के बौद्ध अनुयायी आकर अपनी आस्था को व्यक्त करते हैं। यह संग्रह डाक टिकटों तथा स्पेशल कवर के माध्यम से अतीत को समेटकर इतिहास का वृहद ज्ञानवर्धक कोष हमारे सामने प्रस्तुत करते हैं। उत्तर प्रदेश ऐसी अनेक घटनाओं का साक्षी है।
          मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत उत्तर प्रदेश में निवास करती है। देश में 04 प्रमुख स्थानों पर कुम्भ का आयोजन होता है। लेकिन जब कुम्भ की चर्चा की जाती है तो सबका ध्यान प्रयागराज की ओर जाता है। कुम्भ की परम्परा को यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप मंे वैश्विक मान्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष है। जब आजादी की लड़ाई का उल्लेख होता है तो 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर से लेकर 1942 के भारत छोड़ों आन्दोलन तक के सभी घटना क्रम हमारे समक्ष उभर आते हैं।
        मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन्मे मंगल पाण्डे ने 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का शुभारम्भ किया था। धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में मेरठ में इस समर को आगे बढ़ाने का कार्य हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई झांसी में तथा तात्या टोपे बिठूर में इस लड़ाई की अगुवाई कर रहे थे। 1922 में चौरी-चौरा की घटना घटित हुई। इसी तरह काकोरी की घटना तथा भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों का योगदान रहा है। इतिहास की पुस्तकों में लिखी गयी बातें अक्सर बच्चों के लिए उबाऊ होती हैं। अगर स्पेशल कवर और स्पेशल डाक टिकट के माध्यम से इन घटनाओं से बच्चों को अवगत कराया जाए तो यह उनके लिए एक संग्रह के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम हो सकता है।
         मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मंे दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि है। सबसे अच्छे जल संसाधन भी प्रदेश में हैं। आज के इस कार्यक्रम में धूप है, लेकिन इसी समय प्रदेश के लगभग 17 जनपद बाढ़ से भी प्रभावित हैं। एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसी स्थिति में यदि इन सब चीजों का संग्रह किया जाए तो भविष्य में लोगों को जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी चित्र अथवा ग्राफिक्स के माध्यम से किसी घटना की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना और उन्हें समझाना आसान हो जाता है। चित्र अथवा ग्राफिक्स गागर में सागर भरने का कार्य करते हैं। प्रदेश की समृद्धशाली तथा आध्यात्मिक परम्परा को डाक टिकटों तथा स्पेशल कवर के माध्यम से संरक्षित किये जाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ी का सहज और सरल तरीके से ज्ञानवर्धन किया जा सकेगा।
         इस अवसर पर विधायक  नीरज बोरा,  अमरेश कुमार तथा  जय देवी, उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल  कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, डाक टिकट संग्रहकर्ता, विभिन्न स्कूलों के बच्चे तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि टिकट प्रदर्शनी ‘यूफ़िलेक्स-2022’ की थीम ‘भारत की समृद्धि, संस्कृति और विकास में उत्तर प्रदेश का योगदान’ है। डाक विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के 14 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां-जहां से भगवान श्रीराम गुजरे थे। इन स्थानों का सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व है। इसी पर आधारित विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है। इन 14 स्थानों में जनपद अयोध्या, जनपद अयोध्या का तमसा नदी घाट तथा सूर्य कुण्ड, जनपद सुल्तानपुर का सीता कुण्ड, जनपद प्रतापगढ़ का देव घाट, जनपद प्रयागराज का श्रृंग्वेरपुर, राम जेता, भारद्वाज ऋषि आश्रम तथा अक्षय वट, जनपद चित्रकूट का सीता पहाड़ी, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, कामदगिरि, रामशैय्या तथा रामघाट शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं ...

21 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का होगा आयोजन

21 अक्टूबर 2022 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 4 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन  9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विभाग द्वारा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनियाँ सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि0,  नोयडा, मिता इण्डिया प्रा0 लि0, गाजियाबाद एवं पी0 जी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट लि0, अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी जिसमें मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थ...