मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उ0प्र0 में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं परिवहन व्यवस्था के विकास से संबंधित बैठक आयोजित
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं परिवहन व्यवस्था के विकास से संबंधित बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि महाकुंभ से पहले प्रयागराज रिंग रोड व बाई-पास के कार्य को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-24बी के रायबरेली-प्रयागराज सेक्शन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सं-330 के प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या का कार्य अत्यधिक ट्रैफिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र होने के कारण आगामी महाकुंभ से पूर्व पूर्ण करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि फाफामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नए 6 लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। कुम्भ के दृष्टिगत प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे का सुदृढ़ीकरण होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिये इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण का कार्य एन0एच0ए0आई0 द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये। बैठक में बताया गया कि वाराणसी मार्ग में अंदावा से लेकर हंडिया तक लगभग ...