सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री ने के0जी0एम0यू0 में थोरेसिक सर्जरी विभाग व वैस्कुलर सर्जरी विभाग एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में एशिया की प्रथम ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का लोकार्पण किया




थोरेसिक सर्जरी विभाग व वैस्कुलर सर्जरी विभाग की स्थापना एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का प्रारम्भ एक नया प्रयास, 
यह सभी ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट हेतु महत्वपूर्ण साबित होंगे: मुख्यमंत्री

प्रत्येक फैकल्टी मेम्बर व विभाग रिसर्च पेपर व पब्लिकेशन को दिन-प्रतिदिन 
की गतिविधि का हिस्सा बनाए, जिससे किए जाने वाले शोध 
कार्यों को पेटेण्ट की ओर अग्रसर किया जा सके

प्रदेश सरकार सदैव के0जी0एम0यू0 की नित नयी प्रगति के साथ खड़ी

चिकित्सकों की पुरातन व वर्तमान पीढ़ी के0जी0एम0यू0 
के साथ अपना नाम जोड़ने पर गर्व की अनुभूति करती है 

के0जी0एम0यू0, आर0एम0एल0आई0एम0एस0 व एस0जी0पी0जी0आई0 
जैसी संस्थाओं को सुपर स्पेशियलिटी की दिशा में बढ़ना चाहिए 

टेली कंसल्टेशन से जुड़ने और लोगों को इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता

प्रदेश सरकार ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में तेजी से अग्रसर

मेडिकल साइंस आज बहुत आगे बढ़ चुकी, 
हमें समयानुरूप चलने की आदत डालनी पड़ेगी 

एक बीज का वृक्ष बन जाना उसकी उन्नति, लेकिन एक बीज का नष्ट हो जाना यह उसकी अवनति, हम जिस सेवा से जुड़े हैं, यदि उस क्षेत्र में कुछ नया 
नहीं कर सकते तो हमारी स्थिति बीज की द्वितीय अवस्था
 
के0जी0एम0यू0 ने पूरी दुनिया में कीर्तिमान 
स्थापित किया: उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक

पूरी दुनिया में यहां के चिकित्सकों को सम्मान प्राप्त होता है
लखनऊ: 27 अक्टूबर, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में जितने भी मेडिकल कॉलेज हैं, मरीज का इलाज उन्हीं जिलों के मेडिकल कॉलेजों में किया जाए। मरीजों के लिए गोल्डेन आवर महत्वपूर्ण होता है। मरीजों को अनावश्यक लखनऊ रिफर न किया जाए। 
मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (के0जी0एम0यू0) में थोरेसिक सर्जरी विभाग व वैस्कुलर सर्जरी विभाग एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में एशिया की प्रथम ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का लोकार्पण करने के उपरान्त व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान वर्चुअल आई0सी0यू0 प्रारम्भ किया गया था। के0जी0एम0यू0, आर0एम0एल0आई0एम0एस0 व एस0जी0पी0जी0आई0 को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी कि वे सायंकाल 05 से 06 बजे तक वर्चुअल आई0सी0यू0 के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों एवं डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से जुड़कर मरीजों की समस्याओं का समाधान करें। यह चीजें दिखाती हैं कि हमें टेली कंसल्टेशन से जुड़ने और लोगों को इस बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक बीज का वृक्ष बन जाना उसकी उन्नति है। लेकिन एक बीज का नष्ट हो जाना यह उसकी अवनति है। हम जिस सेवा से जुड़े हैं, यदि उस क्षेत्र में कुछ नया नहीं कर सकते तो हमारी स्थिति बीज की द्वितीय अवस्था की होती है। लेकिन यदि हम उस विभाग को समयानुसार परिवर्तित कर देशकाल व परिस्थिति के अनुरूप आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं तो हम उसकी उन्नति के वाहक होते हैं, क्योंकि समाज हमेशा उन्नति को देखता है। मेडिकल साइंस आज बहुत आगे बढ़ चुकी है। हमें समयानुरूप चलने की आदत डालनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि के0जी0एम0यू0 देश का सबसे बड़ा चिकित्सा विश्वविद्यालय है। हाल ही में यहां की कुछ फैकल्टी को अच्छे वैज्ञानिक के रूप में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। यह गौरव का विषय है। के0जी0एम0यू0 ने अपने 100 वर्ष पूर्ण किए हैं। 100 वर्ष की यह लम्बी यात्रा किसी भी संस्थान के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। 100 वर्ष की अवधि अपने कार्यों का आकलन करने का आधार होती है। इस कालावधि के दौरान मेडिकल साइंस ने बहुत सारे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। हम उस प्रगति में कहां पर हैं, इसका मूल्यांकन हमें स्वयं करना होगा। चिकित्सकों की पुरातन व वर्तमान पीढ़ी के0जी0एम0यू0 के साथ अपना नाम जोड़ने पर गर्व की अनुभूति करती है। के0जी0एम0यू0 में थोरेसिक सर्जरी विभाग व वैस्कुलर सर्जरी विभाग की स्थापना एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में एशिया की प्रथम ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का प्रारम्भ एक नया प्रयास है। यह सभी ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट हेतु महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने थोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रो0 अम्बरीश कुमार एवं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो0 तूलिका चन्द्रा को नवीन सुविधाओं के लिए बधाई दी। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि हम समय से दो कदम आगे चलेंगे तभी समय व समाज हमारा अनुकरण करेगा। यदि समय का अनुकरण नहीं करेंगे तो समाज हमें अविश्वसनीयता की नज़रों से देखेगा। प्रदेश सरकार सदैव के0जी0एम0यू0 की नित नयी प्रगति के साथ खड़ी है। धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। के0जी0एम0यू0, आर0एम0एल0आई0एम0एस0 व एस0जी0पी0जी0आई0 जैसी संस्थाओं को सुपर स्पेशियलिटी की दिशा में बढ़ना चाहिए। के0जी0एम0यू0 में अच्छा कार्य हो रहा है। अलग-अलग प्रकृति के मरीजों के लक्षण अलग-अलग होते हैं। यह सब रिसर्च पेपर का आधार बन सकते हैं। यहां का प्रत्येक फैकल्टी मेम्बर व विभाग रिसर्च पेपर व पब्लिकेशन को दिन-प्रतिदिन की गतिविधि का हिस्सा बनाए, जिससे किए जाने वाले शोध कार्यों को पेटेण्ट की ओर अग्रसर किया जा सके। यहां के जितने विभाग हैं, उनका कोई न कोई आर्टिकल इण्टरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित होना चाहिए। इस दिशा में कदम बढ़ाना होगा। इससे नैक के मूल्यांकन में अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त होगी। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस, डेंगू आदि से अनेक मौतें होती थीं। गोरखपुर व उसके आसपास के क्षेत्र में यदि किसी को डेंगू होता था तो उसे लखनऊ भेजा जाता था, क्योंकि वहां प्लेटलेट्स की कोई सुविधा नहीं थी। आज से 15 वर्ष पूर्व के0जी0एम0यू0 की डॉक्टर श्रीमती तूलिका चन्द्रा के प्रयासों से गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर ट्रस्ट के अस्पतालों में ब्लड सेपरेटर की यूनिट लगायी गयी थी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि के0जी0एम0यू0 ने पूरी दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह चिकित्सा विज्ञान में जाना-पहचाना नाम है। पूरी दुनिया में यहां के चिकित्सकों को सम्मान प्राप्त होता है। किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के पश्चात उस पर टिकना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। यहां के चिकित्सक लगातार शीर्ष स्थान पर स्थित हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विश्वविद्यालय को अपने अच्छे कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। 
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, के0जी0एम0यू0 के कुलपति लेफ्टिनेण्ट जनरल (रिटायर्ड) डॉ0 बिपिन पुरी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
--------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं ...

21 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का होगा आयोजन

21 अक्टूबर 2022 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 4 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन  9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विभाग द्वारा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनियाँ सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि0,  नोयडा, मिता इण्डिया प्रा0 लि0, गाजियाबाद एवं पी0 जी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट लि0, अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी जिसमें मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थ...