सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश के अनुसूचित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब किसानों को कम ब्याज दर पर 05 लाख रूपये तक उपलब्ध होगा ऋण




    उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 द्वारा प्रदेश के अनुसूचित वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब किसानों एवं उक्त वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, इससे अनुसूचित वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब लाभान्वित होंगे तथा उन्हें खेती एवं रोजगार में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कैबिनेट द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एन0बी0सी0एफ0डी0सी0) तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एन0एस0एफ0डी0सी0) के पक्ष में 200 करोड़ रूपये की शासकीय गारंटी का अनुमोदन दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  जेपीएस राठौर ने आज यहां बताया कि प्रदेश में पहली बार अनुसूचित वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के गरीब किसानों एवं उक्त वर्ग के लोगों को खेती एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, इसके साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य करने एवं लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लगभग 04 से 06 प्रतिशत की ब्याज दर पर अधिकतम रूपये 05 लाख तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए लगभग 04 प्रतिशत की दर से रूपये 10 लाख तक का शिक्षा ऋण 05 से 07 वर्ष की अवधि के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
 राठौर ने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा लगभग 09 से 10 प्रतिशत की ब्याज से शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। गरीब किसानों को कम ब्याज पर ऋण मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं ...

21 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का होगा आयोजन

21 अक्टूबर 2022 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 4 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन  9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विभाग द्वारा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनियाँ सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि0,  नोयडा, मिता इण्डिया प्रा0 लि0, गाजियाबाद एवं पी0 जी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट लि0, अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी जिसमें मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थ...