प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल कल 17 अक्टूबर 2022 को जनपद लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक जनपद सीतापुर के ग्राम–गोलो कोडर(जैतहिया) में स्थलीय निरीक्षण एवं मारूबेहड़- बाढ़ चौकी में बाढ़ पीड़ितों से संवाद एवं राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद अपराह्न 01:30 बजे से अपराह्न 02:30 बजे तक के निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, बिसवाँ, सीतापुर में बाढ़ संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद अपराह्न में लखनऊ आयेंगे।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें