सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने उदयपुर में आयोजित राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों के विद्युत और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया



देश में ऊर्जा जरूरतों को भविष्य में पूरा करने, वर्तमान विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, तथा आधारभूत संरचना पर बेहतर कार्य करने, लाइन हानियों को कम करने के संबंध में केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री श्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में आज से राजस्थान के उदयपुर में राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों के विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। सम्मेलन में भारत सरकार की ऊर्जा से संबंधित आने वाली योजनाओं पर चर्चा की गई।
ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा ने बताया कि केन्द्र के साथ-साथ राज्यों की ऊर्जा जरूरतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन के पश्चात आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मंशानुरूप सौभाग्य योजना के तहत उ0प्र0 के सुदूर गांवों एवं मजरों तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया। योगी सरकार ने प्रदेश के पिछले कार्यकाल में 1.21 लाख से अधिक मजरों का विद्युतीकरण किया गया तथा 1.47 करोड़ से अधिक घरों को कनेक्शन दिया गया। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री ने निर्देशित किया है कि अभी भी जो मजरे विद्युतीकरण से वंचित हैं तथा जिन घरों को बिजली कनेक्शन अभी नहीं मिला वहां पर भी बिजली पहुंचायी जाय।
 ए0के0 शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने तथा 24 घण्टे बिजली देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जा रहा है। कहा कि कोरोना के पश्चात बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थी, जिसको सकुशल पूरा किया गया। जुलाई माह में 26500 मेगावाट से अधिक की ऐतिहासिक मांग को पूरा किया गया। उन्होंने केन्द्रीय कोयला और ऊर्जा मंत्रालय को कोयला संकट के दौरान सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि विगत वर्षों से ज्यादा कोयले का उपभोग कर ज्यादा बिजली पैदा की गई। इसी प्रकार उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश में नये प्रयोग किये गये। सम्भव नामक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया। उपकेन्द्र स्तर पर भी इसके तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की गई। टोल फ्री नं0 1912 की क्षमता को दोगुना बढ़ाकर 60 से 120 लाइने की गई।
 शर्मा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा वैकल्पिक ऊर्जा के उत्पादन पर ध्यान दिया जाए, इसके लिए प्रदेश में काफी कार्य किया जा रहा है। नई बायोफ्यूल पॉलिसी तथा नई सौर ऊर्जा नीति लायी गई है। मध्य प्रदेश से लगे बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सोलर रेडिएशन अच्छा होने से सोलर पॉवर प्लाण्ट स्थापित किये जा रहे हैं। एनटीपीसी ने भी यहां पर फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लाण्ट लगाया है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सोलर पॉवर जेनरेशन की अच्छी संम्भावनाएं हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एमएसपी पर मक्का तथा बाजरा खरीदने के लिए भी खोले जाएंगे केंद्र

प्रदेश के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेश के किसानों के हित में कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों के हित में सरकार द्वारा चने तथा मसूर के बीजों के 2.5 लाख मिनीकिट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसमें मसूर का प्रत्येक किट 8 किलो का जबकि चने का प्रत्येक किट 16 किलो का होगा। इस प्रकार कुल 12 हजार कुंतल मसूर बीज तथा 16 हजार कुंतल चने के बीजों का निरूशुल्क वितरण करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 28 हजार कुंतल अन्य दलहन के बीजों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर कुल 32 करोड़ 64 लाख रुपयों की लागत आएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की उस 02 लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा गया है जिसमें किसानों द्वारा खरीफ फसल का आच्छादन नहीं किया जा सका। साथ ही ऐसे किसानों की भूमि जो अल्पवर्षण, अतिवर्षण तथा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती बोर्ड के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी...

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 279 करोड़ रु0 की 282 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में नगर निगम की 6.09 करोड़ रु0 की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 209.88 करोड़ रु0 की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल नये परिसीमन के अन्तर्गत गोरखपुर महानगर में 80 वॉर्ड बनेंगे, इन सभी वॉर्डाें के लिए लगभग 228 परियोजनाओं का यहां लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 54 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई प्रत्येक वॉर्ड के लिए 25 स्ट्रीट लाइट व कूड़ा प्रबन्धन की व्यवस्था के शिलान्यास के साथ-साथ महानगर में स्थापित 100 मिनी नलकूप और एक बड़े गहरे नलकूप का लोकार्पण महानगर में नगर निगम, जिला प्रशासन व गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने व्यवस्था बनायी, जिसके परिणामस्वरूप गोरखपुर में अतिवृष्टि के दौरान जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि कार्यक्रमों को लेकर एक विशिष्ट अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा, इस अभियान में प्रत्येक नगर निगम को भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना है विकास प्रक्रिया के साथ गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा, सभी की विकास के प्रति रुचि से गोरखपुर की तस्वीर एवं ...

21 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का होगा आयोजन

21 अक्टूबर 2022 एवं 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश की 6 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 4 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन  9530 से 16000 रुपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को विभाग द्वारा निर्धारित रोजगार दिवस के अवसर पर 4 कम्पनियाँ सम्वर्धना मदरसन ऑटो कम्पोनेन्ट हरियाणा , सुब्रोस लि0,  नोयडा, मिता इण्डिया प्रा0 लि0, गाजियाबाद एवं पी0 जी0 इलेक्ट्रोप्लास्ट लि0, अहमदनगर महाराष्ट्र के लिए चयन करेगी जिसमें मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा स्नातक पास अभ्यर्थी भी रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थ...